Punjab News: 2 पक्षों की हुई लड़ाई में 4 घायल, 16 ट्रकों की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Written by

in

बरनालाः कस्बा भदौड़ में 2 गुटों में झड़प होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार स्पेशलों की ढुलाई को लेकर पंजाब वेयर हाउस के गोदामों के बाहर उस समय लड़ाई का नंगा नाच हुआ जब माल भरने आए ट्रकों के ड्राइवरों पर हमला कर ट्रकों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना में दोनों पक्षों के 4 व्यक्ति घायल हो गए। ठेकेदार अमरिंदर सिंह पुत्र जगतार धनौला ने थाने भदौड़ में दी गई शिकायत में कहा कि उसके पास पंजाब वेयर हाउस और एफसीआई के स्पेशलों के ठेके हैं।

उन्होंने कहा कि हम पहले भी 2 स्पेशलों की ढुलाई लगा चुके हैं। आज हम पंजाब वेयर हाउस के गोदाम से स्पेशलों भरने आए थे। सुबह लगभग साढ़े 6 बजे के करीब ट्रक यूनियन भदौड़ के प्रधान जगदीप सिंह जगी और उसके साथियों दविंदर पंडित, मुनशी गुरप्रीत सिंह, नैब दास और अन्य 30-35 अनजान व्यक्तियों ने 2 गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर आकर सोए हुए ड्राइवरों नजीर मुहम्मद और रंजीत सिंह की पीटाई कर दी। वहीं हमलावारों ने 16 ट्रकों के शीशों की तोड़फोड़ कर दी। घटना में उनके 2 ड्राइवर घायल हो गए। ठेकेदार महिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि यह सारी घटना विधायक लाभ सिंह उगोके के कहने पर हुई है।

दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती ट्रक यूनियन के प्रधान जगदीप सिंह जगी के धड़े के ऑपरेटर जसप्रीत सिंह और जसदीप सिंह ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि आज स्पेशल लगी है, तो वे ठेकेदार से बात करने गए थे कि हमारी गाड़ियों को भी स्पेशलों में शामिल कर लो, लेकिन उन्होंने हमारी बात सुनने के बजाय हमारे ऊपर हमला कर दिया। यूनियन के प्रधान जगदीप सिंह जगी ने कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। इस संबंध में जब थाना मुखी गुरविंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि सीएचसी भदौड़ में भर्ती हुए घायल व्यक्तियों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *