पंजाबः हरिके हेड में दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

अमृतसरः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात एक बार फिर से खराब होने शुरू हो गए है। हालांकि मान सरकार की ओर से पंजाब में आई बाढ़ पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें व्यक्ति बता रहा है कि हरिके हेड में पानी के बढ़े स्तर के दौरान मगरमच्छ आ गया है। इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच गए। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *