पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़ में जवान घायल

Written by

in

नई दिल्लीः दिल्ली के तिलक नगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश को काबू कर लिया है। लेकिन इस दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली भी लग गई। जानकारी के मुताबिक यह एनकाउंटर देर रात को हुआ है। दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि लूट में शामिल हुए बदमाश तिलक नगर इलाके में घर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम बनाकर वहां पहुंची और बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा। हालांकि, सरेंडर करने के बजाए वो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस दौरान कॉन्स्टेबल संदीप को पेट और पैर गोली लगी है।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति स्टेबल बनी हुई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी विचित्रवीर ने कहा, ‘एक आकाश झा मोनू करके व्यक्ति है जिसको पिछले साल मायापुरी से एक मुकदमें में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी उसकी कई मुकदमों में संलिप्तता है जिसमें जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर के मुकदमों भी यह संलिप्तत था। नवंबर में यह जेल से बाहर आया तो जानकारी मिली कि इलाके में ये फायरआर्म के साथ घूमता है और लोगों को थमकाता है लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं की थी।

उन्होंने कहा, ‘जानकारी का संज्ञान लेते हुए पश्चिमी जिले की ऑपरेशन टीप को इसे ट्रेस करने की जिम्मेदारी दी गई और इस प्रोसेस के दौरान 2 या 3 जगह पर इसके होने की जानकारी मिली थी लेकिन हमें यह वहां मिला नहीं। इसके बाद कल रात को हमें एक पुख्ता इंफॉर्मेशन मिली कि इंद्रा कैंप नंबर 5 की एक झुग्गी में व्यक्ति रह रहा है और जब वहां पर पुलिस पहुंची और अंदर घुसी तो अंदर की तरफ से उसने पुलिस पर फायर किया, जो गोली थी वो हमारे जवान की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद अपराधी के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।’ आकाश झा पर लूट, फायरिंग और मारपीट के कई मामलों में शामिल रहा है। इसके अलावा, वह थाना गौतम बुद्ध नगर (यूपी) के गुंडा एक्ट के एक मामले में भी वांछित बताया जा रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *