पंजाब : तेज बरसात के कारण सिविल अस्पताल में भरा पानी, देखें वीडियो

पठानकोट : पहाड़ों में हो रही लगातार तेज बरसात की वजह से जहां पूरे पंजाब कई जगहों पर पानी ही पानी ही नजर आ रहा है। बीती रात हुई तेज बरसात की वजह से पठानकोट सिविल अस्पताल में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली। आलम ये था कि बरसात का पानी सिविल अस्पताल के वार्डो तक पहुंच गया। जिस वजह से अस्पताल प्रशासन को मरीजों को पहली मंजिल पर शिफ्ट करना पड़ा। इस समय स्थिति नियंत्रण में है और अस्पताल में सफाई का काम जोरों से चल रहा है।

सिर्फ सिविल अस्पताल में ही पानी नजर नही आ रहा, बल्कि अस्पताल के सामने से गुजर रही पूरी सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिस कारण आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कहा कि अचानक रात को अस्पताल में पानी भर गया। जिस कारण काफी दिक्कत हुई। वही एस.एम.ओ ने कहा कि मरीजों को पहली मंजिल में शिफ्ट करवा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *