सुबह से हो रही बारिश के कारण फिर खोला सुखना लेक का गेट

चंडीगढ़ः शहर में सुबह से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में करीब 84 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं शहर में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 19 MM बारिश दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भी बारिश होने की संभावना जताई है। आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया है। वही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भी माखन माजरा ब्रिज, बापूधाम के पीछे वाला ब्रिज और किशनगढ़ ब्रिज पर न जाने की सलाह दी है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश के कारण कई जगह पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। मिली जानकारी के मुताबिक सीटीयू वर्कशॉप के पास रेलवे अंडर ब्रिज इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 में जलभराव के कारण यातायात रोक दिया है। वहीं संत कबीर लाइट पाइंट से किशनगढ़ मोड की तरफ जलभराव है। जबकि सेक्टर-43 बस स्टैंड के बैक साइड जलभराव है। बापूधाम कॉलोनी से पुलिस लाइन की तरफ आने वाले रास्ते पर शास्त्री नगर पुल और सुखना चौ पर किशनगढ़ की तरफ वाले पुल पर भी न आने की सलाह है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *