जालंधरः Civil Hospital में फिर मिला मांस का टुकड़ा, प्रशासन का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल एक बार फिर से विवादों में आ गया है। सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के पास मांस मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी मांस को कुत्ते नोच कर खा गए। हालांकि सिविल अस्पताल में फर्श पर पड़े मांस की वीडियो सामने आई है। जिसमें प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी सिविल अस्पताल में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद प्रशासन का उक्त मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा था।

लेकिन लगता हैकि इस मामले को लेकर प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया। वहीं अब दोबारा मांस मिलने के मामले में को लेकर एमएस गीता से एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार ने इस मामले को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर एसएमओ सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है, जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी सिविल अस्पताल में मांस मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान भी आवारा कुत्ते मांस को नोच-नोचकर खा रहे थे।

हैरानी की बात यह है कि इससे पहले जब मामला सामने आया था तब मेडिकल सुपरिडेंट गीता ने कहा था कि आवारा कुत्तों को लेकर नगर निगम को पत्र लिखकर भेजा जा रहा है कि अस्पताल के अंदर घूम रहे आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द उठाया जाए। उन्होंने उस समय यह आशंका जताई थी कि जब मॉर्च्युरी से गार्बेज जाता है तो हो सकता है कि उसमें से कुछ ऐसा गिर गया हो। जब उनसे पूछा गया था कि यह मांस का टुकड़ा किसका था तो इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं अब दोबारा सिविल अस्पताल में मांस मिलने का मामला सामने आया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *