मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली : हरियाणा के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मानसून फिर एक्टिव मोड में आ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें अंबाला, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र के अलावा 2 और शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, जींद और हिसार में मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।

मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 1 अगस्त से अब तक प्रदेश में 51.8 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं पूरे मानसून सीजन की अगर बात करें तो प्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक 369.6 मिमी बारिश हो चुकी है। जो कि सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम के परिवर्तन के साथ ही हरियाणा में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *