ककराना में राज कुमार की दुकान पर तीसरी बार फिर हुई चोरी

दुकान में रखे सामान को उड़ा ले गए चोर, पुलिस ने किया मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत थानाकलां के गांव ककराना में सुपर हाई वे पर दुकान में बीती रात फिर चोरी हो गई। बंगाणा पुलिस ने घटना स्थल का जायज़ा लेकर जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार ऊना हमीरपुर मेन रोड पर  गांव ककराना के समीप दुकान करता है। बीती रात राज कुमार की दुकान पर लगातार तीसरी बार चोरी हुई है। जिस में करीब तीस हजार का नुकसान हुआ है। ज्ञात रहे पूर्व हुई चोरी की घटना में राज कुमार का इंडक्शन चूल्हा, गन्ने के रस का बेलना, बिजली की मोटर सहित करीव 40 हजार से ज्यादा का सामान चोर चुरा ले गए थे। राजकुमार का परिवार गरीबी रेखा से नीचे होने के चलते स्थानीय पँचायत ने ककराना में रेन शेल्टर के पास रोजगार सम्बंधित दुकान बनाकर आजीविका के लिए राज कुमार को दी थी। लेकिन लगातार तीन बार चोरी होने पर उक्त दुकानदार राज कुमार की हालत ओर ज्यादा दर्दनीय हो गई है। सुपर हाई वे सड़क के किनारे बनी राज कुमार की दुकान पर आखिर कौन शातिर बार बार चोरियों को अंजाम देता है। यही सबसे बड़ा प्रश्न है। बहीं बंगाणा पुलिस के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि बंगाणा पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायज़ा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *