कपूरथला : मनीला में कत्ल किए गए युवक का शव पहुंचा गांव, देखें वीडियो

5 बहनों ने पहले सजाया सेहरा, फिर दिया अर्थी को कंधा

भुलत्थ : मनीला में आठ अगस्त को गोलियां मार कर कत्ल किए गए सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव रंधावा बेट के पंजाबी युवक निशान सिंह का शव गांव पहुंचा। गांव के श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक निशान सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था और करीब चार साल पहले अच्छे भविष्य की तलाश में मनीला गया था। जहां पर एक व्यक्ति ने आठ अगस्त को उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

जैसे ही शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। पांचों बहनों ने अपने भाई के सिर पर सेहरा सजाया और अर्थी को खुद कंधा देकर श्मशानघाट तक लेकर गईं। निशान सिंह के परिवार ने रोते हुए बताया कि करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद मनीला पुलिस हत्यारे की पहचान नहीं कर सही है। उन्होंने केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि मनीला सरकार से तालमेल करके निशान सिंह के कातिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *