जालंधरः PPR मार्किट में खड़े वाहनों को व्यक्ति ने लगाई आग, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर की PPR मार्कीट एक बार फिस से सुर्खियों में आ गई है। कुछ समय पहले भी पीपीआर मार्कीट में विवाद होने के मामले सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर काफी मात्रा में पुलिस कर्मियों को तैनात करना शुरू कर दिया था। हालांकि उसके बाद वहां पर हुल्लड़बाजी और विवादों के मामले कुछ कम हुए थे। लेकिन बीते दिन एक बार फिर से एक विवाद का मामला सामने आया है। दरअसल, बीते दिन व्यक्ति ने एक बाइक और एक्टिवा को आग लगा दी।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक ने पार्किंग में खड़े वाहनों को आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि युवक ने बाइक और एक्टिवा को बेवजह लगाई आग लगा दी, जिससे कि वाहन धू-धू कर जल उठे। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि उक्त व्यक्ति द्वारा पार्किंग में खड़ी 2 गाड़ियों को क्यों आग लगाई, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *