पंजाब : हेरोइन और अफीम सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा : नशा मुक्त करने के लिए पुलिस अब लगातार सर्च अभियान चला रही है। वही बीते दिनों से मोगा के अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाए जा रहे है और नशा तस्करों की धर पकड़ जारी है। थाना सिटी वन की और से किए गए सर्च आपरेशन के दोरान बस्ती लंडेके में जब घरों की रेड की गई तो वहां से अलग-अलग लोगों से करीब 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एक आरोपी से एक किलो अफीम बरामद हुई है। वही जब पुलिस ने बस स्टेंड के नजदीक नाकेबंदी को तो आरोपी प्रदीप कुमार निवासी राजस्थान की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो और अफीम बरामद हुई।

वही महिला के पास से भी 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वही इस सर्च अभियान में एक महिला सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया है वही इनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 2 किलो अफीम बरामद हुई है। वही राजस्थान से आने वाले सभी लोगों की चेकिंग भी की जा रही है, क्योंकि ज्यादातर लोग राजस्थान से अफीम लाकर पंजाब में बेच रहे है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच कर रही कि इन आरोपियों पर पहले कितने मामलें दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *