YouTube से हटाया गया इस Singer का गाना

Written by

in

रोहतकः हरियाणवी इंडस्ट्री में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। मासूम शर्मा, राहुल पुट्ठी, अंकित बालियान के बाद अब फेमस गायक अमित सैनी रोहतकिया का गाना भी यूट्यूब से हटाया दिया है। सरकार ने रोहतकिया के ऑफिशियल चैनल से एफिडेविट गाने को पॉलिसी का हवाला देते हुए रिमूव कर दिया है। इससे मामला फिर से गरमा गया है।

अमित सैनी रोहतकिया ने हम जिस्सा लेवण आ रहे, तेरा एफिडेविट ना चाहिए गाना 10 माह पहले यूट्यूब पर अपने ऑफिशियल चैनल पर अपलोड किया था। इस पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके थे। अब यूट्यूब पर इस गाने को ओपन कर रहे हैं तो सरकार की ओर से कानूनी शिकायत के कारण यह सामग्री इस देश डोमेन पर उपलब्ध नहीं है, लिखा आ रहा है। पिछले दिनों सिंगर मासूम शर्मा समेत 3 कलाकारों के जिन गानों को यूट्यूब से हटाया गया था, उन पर भी यही मैसेज आ रहा था। गाना हटने के बाद अमित सैनी रोहतकिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है।

पोस्ट में लिखा- अपना गाना डिलीट होने पर कुछ भाइयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ ही हंसने वाले इमोजी भी लगाए गए हैं। दरअसल, मासूम शर्मा समेत दूसरे कलाकारों के गाने हटने के बाद काफी कलाकारों ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि अमित सैनी रोहतकिया भी गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने गाता है। उसके गाने क्यों नहीं हट रहे। इसी से रोहतकिया की ये पोस्ट जोड़ी जा रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *