Punjab News: 12 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के खन्ना में नेशनल हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या को लेकर मृतिका के परिवार ने न्याय की मांग की थी। वहीं इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला का कातिल कोई ओर नहीं बल्कि पति ही कातिल निकला। पुलिस ने 12 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार निवासी शिमलापुरी, लुधियाना के रूप में हुई है। दरअसल, बीते दिन ससुराल जाते वक्त गौरव ने कार रोककर पत्नी का गला दबाया।

जिसके बाद आरोपी ने डैशबोर्ड से पत्नी के सिर पर 2 बार वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने हत्या को हादसा और लूट की घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस के सामने अपनी झूठी कहानी साबित नहीं कर सका। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि शिमलापुरी में मिठाई की दुकान चलाने वाले गौरव कुमार की शादी सहारनपुर की रहने वाली रीमा से हुई थी। दोनों का एक 6 साल का बेटा भी है, लेकिन घर में अक्सर कलह रहता था।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि अक्सर गौरव अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और रीमा मृगी की बीमारी से ग्रस्त थी। कुछ समय पहले उनका गर्भपात भी हो गया था। इसके चलते रीमा बीमार रहती थी। गौरव कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ आई-20 कार से ससुराल के लिए निकला। इस दौरान खन्ना में पत्नी की हत्या करने के बाद वह शव को शिमलापुरी स्थित अपने घर ले गया। हत्या सुबह करीब 7:30 बजे की गई और दोपहर 12 बजे खन्ना ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर बताया कि उनकी पत्नी की हत्या लूट के इरादे से की गई है। जांच के दौरान पूरी कहानी झूठी निकली। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *