जालंधरः स्पा सेंटर से वसूली के आरोप में ईंशात शर्मा के खिलाफ थाने पहुंची पीड़ित युवती, देखें Live

जालंधर, ENS: हिट सेवन के पास  तीन दिन पहले स्पा सेंटर के अंदर गलत काम चलने के मामले को लेकर बस्ती बावा खेल की रहने वाली युवती ने एक नेता पर आरोप लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर को बंद करवाकर एक  व्यक्ति को हिरासत में लिया था। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पीड़िता ने शिवसेना नेता ईशांत शर्मा पर स्पा सेंटर के संचालक से 40 हजार रूपए महीना लेने के आरोप भी लगाए थे।

बताया जा रहा है कि जिसके तहत आज पुलिस ने ईशांत शर्मा को राउंडअप किया है। ईशांत शर्मा के खिलाफ पीड़िता ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी पीड़ित युवती ने ईशांत शर्मा के  खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर किसी मंत्री पद के उम्मीदवार के पास जाकर गुहार लगाई थी। जिसके बाद पीड़ित को इंसाफ देने का आश्वासन देकर उच्च अधिकारियों से मामले की जांच के आदेश दिए गए है। 

पीड़िता ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह धरने पर बैठी रहेगी। पीड़ित ने ईंशात शर्मा के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी मामले को लेकर बात करने के लिए थाने के बाहर नहीं आया है। पीड़ित का कहना है कुछ दिन पहले थाने के बाहर ईंशात शर्मा ने सबके सामने मुझे ब्लैकमेलर कहकर अपशब्द कहे थे। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना प्रभारी पर ईंशात शर्मा के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप भी लगाए है। पीड़ित का कहना है कि उससे 5 लाख रुपए की उससे डिमांड कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि ईंशात शर्मा को मिली पुलिस सिक्योरिटी की आड़ में वह यह काम कर रहा है। दूसरी ओर इस मामले में ईशांत शर्मा ने मीडिया के सामने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है।   

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *