होमगार्ड व फायर ब्रिगेड जवानों ने प्राकृतिक जल स्त्रोत को चकाचक

Written by

in

अब मिल रही शाबाशी, अभियान जारी 

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में होमगार्ड्स व फायर ब्रिगेड के जवानों ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों को चकाचक करने का अभियान छेड़ा है। होमगार्ड्स   वाहिनी के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी के दिशा निर्देशन के अनुसार हरोली के धर्मपुर , अंब के मेडी, व बड़साला, अंबोटा, रामनगर, व ठडबाड़ा में तालाबों की सफाई कर जीर्णोद्धार किया गया है। बावड़ियां साफ की गई है। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । खुद सफाई करके  लोगों को सहभागिता देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विभाग की इस मुहिम को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सराहा जा रहा है । ये सबक भी दिया जा रहा है कि स्वच्छता  स्वस्थ शरीर के  लिए कितनी उपयोगी है। कमांडेंट विकास सकलानी ने इस मुहिम में जन सहयोग की अपील की है।  उन्होंने कहा कि अभियान में प्राकृतिक जल स्त्रोतों को साफ किया जा रहा है ताकि गर्मी में पानी की कोई किल्लत न आए । उन्होंने  मुहिम की सफलता के लिए हर वर्ग से  जवानों का सहयोग करने को कहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *