पुलिस ने नन्दपुर के पास 12 बोतल देशी शराब पकड़ी

ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस ने रविवार को ऊना रोड पर गांव नन्दपुर के पास एक व्यक्ति को 12 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीव 7:40 बजे अम्ब पुलिस गश्त के दौरान पुराने रेन शैल्टर के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पैदल अपने कन्धे पर वोरू उठाकर गांव कुठियाडी की तरफ से आ रहा था। पुलिस की गाडी को देखकर व्यक्ति रैन शैल्टर के साथ घबरा कर अन्धेरे मे खडा हो गया।
पुलिस ने व्यक्ति के कन्धे पर उठाये हुए वोरू को चैक किया तो उस के अन्दर एक गत्ते की पेटी जिसमे 12 बोतल देसी शराब पाई गई। आरोपित व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी घुंघराला डा. चकसराए तह. अम्ब जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध एचपी एक्साइज एक्ट के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *