जालंधर-अमृतसर STF और नशा तस्करों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

जालंधर, ENS:अमृतसर जिले में पुलिस व तस्करों में मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं जिसमें एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है। जालंधर की एस.टी.एफ. टीम को सूचना मिली थी कि अमृतसर के रइया में नशा तस्कर घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को घेर लिया। इस दौरान तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं  दूसरी टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इसी बीच एक तस्कर की टांग पर गोली लग गई, जिसे तुरन्त गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान तस्कर से 350 ग्राम हेरोइन व एक पिस्टल जब्त की गई है। तस्कर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *