पंजाब : AAP विधायक का कटा चालान

चंडीगढ़ : पंजाब के फाजिल्का जिले की बल्लुआना सीट से विधायक अमनदीप सिंह मुसाफिर की इनोवा गाड़ी का चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चालान काटा है। उनकी इनोवा कार पंजाब सिविल सचिवालय के समीप सड़क किनारे गलत पार्किंग में खड़ी थी। यह एरिया सीआरपीएफ के कंट्रोल में आने की वजह से पहले उन्होंने सड़क किनारे गलत पार्किंग में खड़ी कार को हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विधायक की गाड़ी का चालान काटा है। वहीं, विधायक के ऑफिस के एक शख्स ने मौके पर चालान का भुगतान करने के साथ अपनी गलती भी मानी है।


बता दें कि जुलाई माह में पंजाब एक विधायक की ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर के बीच बहस की वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों को एक-दूसरे से लिखित तौर पर समझौता करना पड़ा था। चंडीगढ़ में पहले भी जस्टिस, डीजीपी के नाम रजिस्टर्ड गाड़ी, विधायक की गाड़ी का चालान पुलिस काट चुकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *