पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत

सगंरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। तीनों एक ही बाइक से अपने गांव शेरों लौट रहे थे। जांच अधिकारी सत प्रकाश ने बताया कि गांव शेरों के परमजीत सिंह (45) अपनी पत्नी परवीन कौर (42) और साथी मनजीत सिंह (42) के साथ एक बाइक पर सुनाम से लौट रहे थे। शेरों कैंचियों में पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए सुनाम के सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक लेबर का काम करते थे। परवीन कौर सुनाम में अपने बेटे को मिलने आई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *