पंजाब : अवैध माइनिंग करते 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा : जिले के साथ लगते सतलुज दरिया के कई गावों में नजायज माइनिंग का धंधा जोरों से चलने की पुलिस को शिकायत लगातार मिल रही थी। पुलिस ने धर्मकोट एरिया के गावों में देर रात गश्त के दौरान एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने छापेमारी की ओर इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन 6 आरोपियों में से 4 लोगों को 4 ट्रेक्टर ट्रालियों को जो माइनिंग की रेता की भरी हुई थी, को कब्जे में लिया है वही 2 आरोपी भागने में सफल हो गए है ।जिनकी तलाश पुलिस कर रही है ।

वही थाना मुखी ने बताया की अगर कोई नजायज माइनिंग करता या नशा बेचता पकड़ा गया तो उस पर सख्त करवाई होगी। उन्होंने बताया की पकड़े चारों आरोपी नजायज माइनिंग का धंधा करते थे और मोटी कमाई करते थे इन पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है इस एरिया में किसी को भी अवैध तौर पर माइनिंग करने ओर नशा तस्करी करने की इजाजत नहीं है और पकड़े जाने पर सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *