35 लाख खर्च करके 11 महीने पहले विदेश गए युवक की हुई मौत

गिद्दड़बाहाः अमेरिका गए मुक्तसर जिले के गांव बादियां निवासी एक पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल पसर गया है। एकत्रित जानकारी के अनुसार गुरभज सिंह (28) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव बादियां का 11 माह पहले ही अमेरिका गया था। जिसकी अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौत हो गई।

इस संबंध में परिजनों और गांव बादियां के सरपंच साहिब सिंह ने बताया कि स्वर्ण सिंह का पुत्र गरभेज सिंह करीब 11 माह पहले 35 लाख रुपये लगाकर घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। रात 12 बजे अमेरिका से गुरभेज के दोस्त का फोन आया कि गुरभेज को अचानक तेज दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया गुरभेज ने बहनों से राखी के बारे में बात की थी और वह कह रहा था कि वह जल्द ही भारत आएगा, लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। मौत दिल का दौरा पड़ने से बताई जा रही है। परिवार अब उनके शव का इंतजार कर रहा है। वहीं, मृतक की दोनों बहनें, भाई और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *