जालंधर: विवादों में आया कन्हैय्या मित्तल, जागरण के 8 लाख मांगने का PA का Audio हुआ वायरल

पीए ने वीडियो जारी कर दी मामले की सफाई

जालंधर, ENS: मशहूर गायक कन्हैय्या मित्तल लगातार विवादों में घिर रहे है। हाल ही में उनके प्रोग्राम के दौरान लोगों के फोन और कैश चोरी का मामला सामने आया था। अभी वह मामला थमा नहीं कि अब एक और मामला सामने आ गया है। दरअसल, कन्हैय्या मित्तल के पीए की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वायरल ऑडियो के बाद कन्हैय्या मित्तल का पीए कपिल सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए साफ नजर आ रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले लुधियाना के चेतन बवेजा ने महाशिवरात्रि पर जागरण करवाने के लिए कन्हैय्या मित्तल के पीए से बात की थी।

इस दौरान कन्हैय्या मित्तल के पीए कपिल से जागरण के पैसे पूछे तो पीए कपिल ने कहा कि जागरण के 8 लाख रुपए लगेगें। इस दौरान उन्होंने कहाक कि साउंड अलग से आपको लगानी होगी। जिसके बाद चेतन बवेजा ने ऑडियो में कपिल को कहा कि अगर हिंदु समाज के पास 8 लाख रुपए नहीं होगें तो वो कहां पर जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्टर सलीम डेढ लाख रुपए लेता है साथ में साउंड भी होती है। उन्होंने कहा कि उनके प्रोग्राम में भारी भीड़ भी हो जाती है। अगर मास्टर सलीम को पैसे भी न दें तो भी वह गाकर जाएगा। आपके लिए पैसे कहां से इक्टठे किए जाएं और इतने पैसे कहां से लाएं। 

इस दौरान कपिल ने कन्हैया मित्तल पर तंज कसते हुए कहा कि यह बात कहनी आसान है कि मास्टर सलीम और जी खान से जागरण न कराए जाएं। मास्टर सलीम उनसे डेढ़ लाख रुपए साउंड समेत जागरण के लेते हैं। यहां तक की यदि वह उन्हें डेढ़ लाख रुपए भी न दें तो भी सलीम उनके समारोह में गाकर जाएंगे। इसलिए अब कन्हैया मित्तल के लिए वह 8 लाख रुपए कहां से एकत्र करे।

इस बात के बाद ऑडियो में पीए कपिल ने कहा कि आप तो डबल माइंड बात कर रहे हैं। चेतन बवेजा ने ऑडियों में कहा क्या कन्हैय्या मित्तल 2 लाख रुपए में गा सकता है तो पीए कपिल ने कहा कि चंडीगढ़ 32 सेक्टर में आकर बात की जा सकती है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कन्हैय्या मित्तल के पीए ने वीडियों वायरल करते हुए अपना पक्ष रखा है।

जिसमें उसने कहा कि किस मंशा को लेकर ऑडियो वायरल की गई है। इस बारे में उन्हें नहीं पता। लेकिन अगर उनकी नौकरी जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इसी के साथ उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि कन्हैय्या मित्तल कई स्थानों पर फ्री में गाते हैं और कई परिवार पाल रहे हैं। पिछले कई सालों से झुग्गी झोपड़ियों मे फ्री गाते आ रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों एक समारोह में कन्हैया मित्तल ने कहा था कि हिंदुओं को जागरण में हिन्दू गायक बुलाने चाहिए। इसका कारण यह है कि जागरण से पहले जो डल पूजा होती है उसे सिर्फ एक हिन्दू कलाकार ही ले सकता है। डल पूजा जागरण में सबसे अहम पूजा होती है। डल पूजा एक तरह का गायक को निमंत्रण है कि वह गायक डल देने वाले व्यक्ति के घर जागरण करेगा।

मित्तल ने कहा था कि मुस्लिम गायक अक्सर मंचों पर गीत गाने लगते है। उन्हें सनातन सभ्यता का बिल्कुल बोध नहीं है। इस बयान के बाद पंजाब में मास्टर सलीम, जी खान आदि गायकों के समर्थकों द्वारा कन्हैया मित्तल का विरोध करना शुरू कर दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *