प्रॉपर्टी डीलर ने व्यक्ति पर स्कूटी चोरी करने का लगाया आरोप

ऊना/सुशील पंडित: अम्ब उपमंडल के प्रॉपर्टी डीलर ने एक व्यक्ति पर उसकी स्कूटी चोरी करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस चोरी में नामजद किए गए गांव अप्पर अंदौरा के आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब कस्बे में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले सुरेन्द्र कुमार निवासी नैहरी खालसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अम्ब के ऊना रोड़ पर उसकी दुकान है, उसकी स्कूटी दुकान के सामने खड़ी थी व जिसकी चाबी दुकान के अन्दर रखी थी। इस दौरान वह निजी काम से बाजार गया था तो वापस आकर देखा कि उसकी स्कूटी गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर एक दुकानदार से उसे पता चला कि अप्पर अंदौरा से संजय कुमार नाम के व्यक्ति को उसने उसकी दुकान से जाते हुए देखा था। सुरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध कानुनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *