पंजाब : पीएसपीसीएल हैड आफिस के बाहर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में हुआ हंगामा

पटियाला: जिले में पीएसपीसीएल के हैड आफिस के बाहर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त हंगामा हुआ है। जानकारी के अनुसार हैड आफिस के बाहर लाइनमैनों द्वारा सीआरए जारी करने व भर्ती करने की मांग को लेकर 2 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसको लेकर आज पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी जिसने प्रदर्शनकारियों के टैंट तक भी उखाड़ दिए। कई प्रदर्शनकारी मौके पर बंडुगर में बिजली टावर पर भी चढ़ गए, जहां पर जहां वे प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। 

मिली जानकारी के मुताबिक यह धरना हैड आफिस के बाहर मुख्य सड़क पर किया जा रहा जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी जिसे लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें समझने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे जिस कारण पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *