पंजाब : टीचर्स डे पर Cm Maan ने किए बड़े ऐलान ,देखें लाइव

मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोगा में अध्यापक दिवस के मौके पर 80 अध्यापकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले अध्यापक दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया जाता था, अध्यापकों पर लाठीचार्ज व पानी की बौछारें होती थी। किसी समय अध्यापक परिवार सहित धरने पर होते थे। ‘आप’ सरकार ने अध्यापकों की तनख्वाह बढ़ाई है। अब अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं लिया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि 40 स्कूल ऑफ एमीनेंस के लिए 68 करोड़ रुपए जारी किए गए। 

उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की दशा बदली, दिल्ली में 4 लाख बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाया गया। पहली बार पंजाब में समय पर किताबें व वर्दी मिली हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में फर्नीचर वाले स्कूल मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही स्कूलों में नए अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। सरकारी स्कूलों को GPS वाली बसें देंगे, जिससे माता-पिता खुद ही स्कूली बसों को ट्रेस कर सकेंगे। इस दौरान सी.एम. मान ने एक बार पटवारियों को चेतावनी दी है। लाखों की तनख्वाह लेने वाले कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। अगर कलम छोड़ हड़ताल की तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 1 रुपए को भी रिश्वत माना जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *