होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची सहित पिता की मौत

होशियारपुर/सोनू थापर : दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भीषण सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची सहित पिता की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतकों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र अशोक कुमार व युविका (3 वर्ष) पुत्री ओम प्रकाश वहीं घायल राधिका पत्नी ओम प्रकाश, बरिंदर सिंह निवासी मुकेरियां के रूप में हुई है। इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार कार में सवार होकर जालंधर में अपने गांव भंगाला में आ रहा था। जब वह दसूहा के पास गांव बस्सी पहुंचे तो उनकी कार बेकाबू होकर साइड पर खड़े ट्रक में जा टकराई।  बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भयानक था राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से परिवार को बाहर निकाला और मुकेरियां के अस्पताल भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने बच्ची व उसके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *