अमृतसरः जिले में डीएसपी वरिंदर महाजन के घर एसटीएफ ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार रेड के दौरान डीएसपी घर पर मौजूद नहीं था। उक्त डीएसपी पहले एसटीएफ में भी रह चुका है। सूत्रों के अनुसार शिकायतें मिलने के बाद एसटीएफ ने डीएसपी के घर रेड की। एसटीएफ की टीम द्वारा डीएसपी के घर कई घंटो से जांच चल रही है। डीएसपी वरिंदर की मौजूदा पोस्टिंग आईआरबी 9 में है।