कपूरथलाः नाबालिग से मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज, देखें वीडियो

कपूरथला : गांव मंड संगोजला में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक के साथ गांव के ही 2 युवकों दवारा मारपीट करने और उसके उपरांत दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने भी की है। दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे थाना ढिलवां जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास MLR पहुंची थी। जिसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग का इलाज और एग्जामिनेशन करवाने के लिए लाया गया। युवक के शरीर पर मारपीट के गहरे निशान भी है। जाँच अधिकारी ने कहा कि उसके साथ कुकर्म हुआ है या नही इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

अगर कोई इस मामलें में आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने बताया कि बीतें दिन शाम 7 बजे वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। तभी गांव के 2 युवक बाइक पर आए और उसे बांध पर जाने के लिए कहा। लेकिन दोनों बाइक सवार युवक उसे गांव के ही एक किसान की मोटर पर ले गए। जहां पर बने एक कमरें में उसे ले जाकर पहले मारपीट की और फिर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित को इस बारे किसी को भी न बताने की कहते हुए उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना ढिलवां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *