ऊना/सुशील पंडित: मंगलवार को ट्रिपल आईटी के चेयरमैन रवि शर्मा ने माँ चिन्तपूर्ण के मंदिर में माता के दर्शन किए और माँ की पूजा अर्चना कर माता चिंतपूर्णी से ट्रिपल आईटी की समृद्धि और सफलता के लिए आशीर्वाद माँगा । उन्होंने सरकार द्वारा दर्शनार्थियों के लिये नयी सुविधाओं और मन्दिर के आस पास स्वच्छ रखरखाव की बहुत प्रशंसा की । वह मन्दिर के प्रसार में नये भवनों के निर्माण और नये प्रतीक्षालय से बहुत प्रभावित हुए । उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी ऊना इस मंदिर के आस पास सिक्योरिटी कैमरा और आई टी यंत्र लगाने में सरकार को पूरा सहयोग करेगी जिससे मंदिर का प्रांगण और अधिक सुरक्षित हो सके और टेक्नोलॉजी के प्रयोग से मंदिर की सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाया जा सके ।
ट्रिपल आईटी ऊना के अध्यक्ष रवि शर्मा ने माता चिंतपूर्णी में नवाया शीश

Leave a Reply