जालंधरः कुख्यात गैंगस्टर दिलावर साथियों सहित गिरफ्तार

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने नकोदर के गांव उग्गी-सेम रोड में कुछ दिन पहले गोली चलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में फरार चल रहे गैंगस्टर दिलावर को 2 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलावर, जैवी वर्मा और गगन बंगा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद हुए है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। बता दें कि कुछ समय पहले गांव उग्गी-सेम रोड पर प्लॉट के झगड़े में फायरिंग कर की गई थी। इस दौरान 2 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस के मुताबिक तीसरे व्यक्ति के सिर, कंधे-बाजू पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे।

घायलों की पहचान नवां पिंड, काला संघिया निवासी शरणजीत सिंह, उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई थी। इन दोनों को गोलियां लगी, जबकि तीसरे जख्मी की पहचान राहुल निवासी नकोदर के रूप में हुई थी। इस संबंध में डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह की गांव सेम के रहने वाले दिलबर के साथ कल्याणपुर में स्थित प्लॉट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसको लेकर रविवार को अज्ञात नंबर से हरजिंदर को कॉल आई। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को शाम का समय दे दिया गया था। इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी मामले में जुड़ गए, जिनकी दूसरे मामलों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी कारण मामला इतना बढ़ गया और गोलियां चल गईं। तीनों लोगों का इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *