पंजाबः जेल में सीनियर कांस्टेबल से अफीम और मोबाइल बरामद, केस दर्ज

फरीदकोटः सेंट्रल मॉडर्न जेल फरीदकोट के हाई सिक्योरिटी एरिया में तैनात पंजाब पुलिस के एक सीनियर कांस्टेबल के पास से 2 मोबाइल फोन, 1 ईयर फोन और 34 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जेल में ड्यूटी के लिए आते समय उसे जेल कर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसने ये चीजें अपने अंडरवियर में छिपा रखी थीं। यह कर्मचारी सामान को बाहर लेकर जा रहा था। जेल प्रशासन की शिकायत पर सदर थाने में एनडीपीएस और जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *