ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. की बैठक 16 सितम्बर को

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक 16 सितम्बर शनिवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में होगी। इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नई पी०टी०ए० कार्यकारणी का गठन भी किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने अविभावकों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर महाविद्यालय में पहुँच कर बैठक में भाग लेकर नई कार्यकारिणी का गठन करें। साथ ही छात्र हित में अपने सुझाव महाविद्यालय प्रशासन को दें, जिससे जिले के सबसे पुराने एवं बड़े महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *