राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के छात्रों को नाटक स्पर्धा में तृतीय स्थान 

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब के छात्रों ने एड्स पर आधारित जिलास्तरीय नाटक स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रो.शशि कंवर ने बताया कि यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता एचपीएसएसीएस के द्वारा हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा ऊना में यूथ फेस्ट-2023 में एड्स की थीम पर नाटक स्पर्धा आयोजित किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की टीम के द्वारा मंचित नाटक को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
महाविद्यालय की टीम को अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतीश कुमार बंसल ने  विजेता टीम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के सभी सदस्यों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *