जालंधरः पानी को लेकर लोगों हुए परेशान, प्रदर्शन कर किया रोड़ जाम, रास्ते में फंसी एबुलेंस देखें Live

जालंधर,ENS: किशनपुरा में रविदास स्कूल के पास बलदेव नगर के लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले 3 महीने से पानी नहीं आ रहा। वह कई बार इस मामले को लेकर निगम प्रशासन से शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिससे परेशान होकर आज उन्होंने सड़क जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में महिलाए भी मौजूद रही। लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एबुलेंस भी जाम में फंस गई। 

जिसके बाद काफी मशक्त के दौरान एबुलेंस को रास्ता देकर वहां से निकाला गया। इलाका निवासियों ने पंजाब सरकार हाय-हाय के नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि इलाके के पार्षद सहित कई नेताओं से पानी की समस्या को लेकर मिल चुके है। लेकिन किसी के भी द्वारा पानी की समस्या को लेकर कोई हल नहीं निकाला जा रहा। जिससे परेशान होकर आज उनको रोड जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इलाका निवासियों द्वारा सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान दोमोरिया पुल से किशनपुरा चौक दोनों ओर से भारी जाम लग गया। जिसके कारण लोगों इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *