जालंधरः मेन चौक पर एक्सीडेंट के बाद युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

परिजनों का आरोप : हमलावर सोना और 20 हज़ार लूटकर हुए फरार

जालंधर, ENS: पीएपी चौक पर देर रात एक्सीडेंट का मामला सामने आया। हादसे में घायल व्यक्ति के भाई ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसके भाई की गाड़ी को पहले टक्कर मारी, फिर तेजधार हथियारों से हमला कर कैश और सोना लूट लिया। जबकि दूसरी और पुलिस इस मामले को एक्सीडेंट बता रही है। हादसे में घायल हुए सैलून मालिक शादाब के बड़े भाई शाहरुख का आरोप है की बोलेरो सवार कुछ युवकों ने सैलून से घर वापस लौट रहे उनके भाई शादाब की कार को पहले अपनी बोलैरो गाड़ी से टक्कर मारी। जब शदाब कार से बाहर निकला तो उस पर तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की टक्कर मारने वाले हमलावर शादाब के गले से सोने की चेन और कार में रखा 20 हजार रुपए कैश लूट कर मौके से फरार हो गए।

युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल शादाब के भाई शाहरुख के अनुसार पीड़ित सूर्या ऐनक्लेव के साथ गुरु गोबिंद सिंह ऐनक्लेव की मेन मार्किट में सैलून चलाता है। रात को काम खत्म होने के बाद घर लौट रहा था कि उसके साथ यह घटना घट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रामामंडी थाना से मौके पर पहुंची पुलिस से जब वारदात के बारे में पूछा गया तो ASI रमेश कुमार ने कहा मामला एक्सीडेंट का है। कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। कार में सवार युवक अस्पताल में भर्ती है।

जब उनसे कहा गया कि परिजन कह रहे हैं कि लूट हुई है तो ASI रमेश कुमार ने कहा घायल युवक के बयान लेने के बाद ही बता सकते हैं कि मामला लूट का है एक्सीडेंट। पीड़ित शादाब के बड़े भाई ने यह भी आरोप लगाया है की हमलावर सैलून से ही पीछे लग गए थे। शाहरुख ने कहा कि गाड़ी में 5 से 6 युवक थे PAP चौक पर कार को टक्कर मारने के बाद मारपीट 3 युवकों ने की। शाहरुख ने कहा कि उसके भाई से मारपीट को अंजाम देने के बाद लुधियाना की तरफ हाईवे पर पर भाग गए। उन्होंने कहा कि बोलेरो गाड़ी का नंबर पुलिस को बता दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *