जालंधरः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, कई घायल, देखें Live

जालंधर, ENS: मेहतपुर के पास रौली गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस हादसे में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए जसप्रीत सिंह, बूटा ने बताया कि उनका पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ है। जसप्रीत सिंह ने कहा वीरवार को उन्होंने पड़ोसियों अपने दरवाजे के बाहर बैठने से मना किया था। उनका कहना है कि पड़ोसियों का लड़का कई युवकों को लेकर उनके घर के दरवाजे के बाहर बैठ जाता था। 

उनका कहना है कि हमारे घर में बेटियां रहती है, जिसके कारण उन्होंने उसे घर के दरवाजे के बाहर बैठने की आपत्ति जताते हुए उसे मना किया था। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी के पड़ोसियों ने दातर, ईंटों से उन पर हमला कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने मेहतपुर थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज नहीं किया। उनका आरोप है कि पुलिस राजीनामा करने के लिए मजबूर कर रही है।

वहीं दूसरी ओर पीड़ित पर ने सिविल अस्पताल के कर्मियों पर भी आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह ईलाज करवाने के दौरान दाखिल होने आए है, लेकिन सिविल अस्पताल वाले उन्हें ईलाज के लिए दाखिल नहीं कर रहे। उनका आरोप है कि डॉक्टर कह रहे है कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *