पंजाबः दिन दहाड़े महिला का कत्ल

बरनाला : भदौड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से एक महिला की बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृत महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मानवजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि भदौड़ में 35 से 40 वर्ष की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। थाना भदौड़ पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि महिला के घर एक और महिला आई थी, जिसके संबंध में पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर मामले की गरहाई से जांच कर रही है। इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। हत्याकांड को लेकर पुलिस हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *