महाविद्यालय बंगाणा में राजनीतिक विज्ञान विभाग की विशेष बैठक आयोजित 

ऊना/ सुशील पंडित :  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीतिक विज्ञान विभाग की विशेष बैठक हुई ,जिसकी अध्यक्षता राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की ।इस बैठक में विशेष तौर पर 2003 24 के लिए राजनीति विज्ञान सोसायटी  कार्यकारिणी  सदस्यों का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से इंदू को उपप्रधान,  परीक्षा को महासचिव अंशु और कृति को सहसचिव तीक्ष्ण को कोषाध्यक्ष रोहित और अंकिता को प्रेस सेक्रेटरी ,विशाल ,सविता , कामना,पलक और तीक्ष्ण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा यह कार्यकारिणी सदस्य  वर्ष भर में होने वाले महाविद्यालय में रचनात्मक गतिविधियों में और अकादमिक एक्टिविटी में अपनी भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा वर्ष भर मे सेमिनार ,ग्रुप डिस्कशन, क्विज प्रतियोगिता , राष्ट्रीय राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय इशू पर आधारित स्पेशल लेक्चर आदि एकेडमी गतिविधियां करवाती है जिससे छात्रों को एक अच्छा मंच व ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *