जालंधरः शादी में हुए जमकर हंगामे में कैटरर-वेटर की धुनाई 

जालंधर, ENS: मिट्ठू बस्ती में देर रात एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। खाना लेट होने पर शादी में आए युवकों ने कैटरर और उसके स्टाफ को बुरी तरह से पीटा। कैटरर का आरोप है कि उसे तंदूर में फेंकने की कोशिश भी की गई। देर रात घायल कैटरर को उसके परिजन सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। मामले में थाना बावा बस्ती खेल में शिकायत दर्ज करवाई है। कैटरिंग का काम करने वाले इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शादी में आए युवकों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने उनके वेटर से कुछ खाने का सामान मांगा। लेकिन वह थोड़ा लेट हो गया। इस पर उन्होंने वेटर को पीटना शुरू कर दिया। वह वेटर को छुड़ाने गए तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इंद्रजीत ने कहा कि यदि लोग उसे न बचाते तो वह उसे तंदूर में फेंक देते।

कैटरिंग ठेकेदार इंद्रजीत के बड़े भाई भाई अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह घर पर थे तो एक लड़का भागता हुआ आया और बोला कि जल्दी चलो लोग शादी में इंद्रजीत और स्टाफ को कुछ युवक पीट रहे हैं। वह शादी में पहुंचे तो वे तंदूर के पास इंद्रजीत को पकड़े हुआ थे। बोल रहे थे कि इसे तंदूर में फेंक देंगे। लेकिन उसने जब मारपीट करने वाले युवकों से कारण पूछा तो कहा कि इसने शादी के रंग में भंग डाला है।युवक शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने उसके भाई और वेटर को सिर्फ इसलिए पीटा कि कोई खाने का सामान उन्होंने मंगवाया था। वह वेटर पहुंचाने में थोड़ा लेट हो गया। अमृतपाल ने कहा कि मारपीट करने वालों ने उसके भाई के 2 दांत भी तोड़ डाले। उसका मेडिकल करवा कर थाना बस्ती बावा खेल में शिकायत दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *