जालंधरः डिलीवरी देकर लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

जालंधर, ENS: बाईपास में अचानक बाइक में आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक कोरियर कंपनी में काम करने वाले युवक की अचानक बाइक में आग लगी। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार बच गया। रविवार रात को उसने कहीं डिलीवरी दी और बाइक से जाने लगा। अचानक उसे लगा कि बाइक में आग लगी है। इतने में आग की लपटें उठने लगी। बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। इतने में आग की लपटें काफी ऊंची-ऊंची निकलने लगी। लोगों ने आग पर काबू पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *