पंजाब: कोंग्रेसी नेता का गोली मारकर क़त्ल, देखे CCTV

मोगा: जिले के गांव डाला मे दिन दिहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। यह घटना गांव के नंबरदार के घर की बताई जा रही है। इस घटना की cctv भी सामने आई है। जिसमे नंबरदार के घर के गेट पर व्यक्ति आकर नंबरदार को गोली मरकर मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह बल्ली डाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग फॉर्म पर मुहर लगाने के बहाने उनके घर आए और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। घायल नंबरदार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। वारदात का पता चलते ही मोगा  एसएसपी जे एलनचेझियान मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि पुलिस एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बलजिंदर को कितनी गोलियां लगी, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, मौके से पुलिस ने  कारतूस भी बरामद किए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *