पंजाब : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 68.67 लाख रुपये का सोना बरामद

अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 68.67 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। सीमा शुल्क आयुक्तालय की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मंगलवार को दुबई से स्पाइसजेट की उड़ान में एक यात्री से तस्करी कर लाया गया 1159 ग्राम सोना जब्त किया। सीमा शुल्क विभाग के प्रवक्ता के अनुसार स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी56 मंगलवार को दुबई से उड़ान भरने के बाद एसजीआरडी हवाई अड्डे पर उतरी।

अधिकारियों ने संदेह के आधार पर एक यात्री को रोका और उसके सामान की जांच की, लेकिन एयर इंटेलिजेंस यूनिट को कुछ नहीं मिला। इसके बाद जब अधिकारियों ने इस यात्री की पगड़ी की जांच की तो उन्हें इसके अंदर 2 पैकेट छिपाए हुए मिले। एक पैकेट 813 ग्राम का था और दूसरा पैकेट 819 ग्राम का था। खोलने पर पता चला कि उक्त यात्री अपनी पगड़ी में छिपाकर दुबई से अवैध रूप से तरल रूप में सोना लाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *