पंजाबः इस प्रसिद्ध मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

पटियाला: जिले के श्री काला माता मंदिर को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात नगर निगम द्वारा मंदिर के बाहर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि निगम की टीम ने पुलिस की मदद से श्री काली माता मंदिर के सामने से छोटी दुकानों को हटाया गया। इस दौरान निगम टीम की इस कार्रवाई को लेकर भारी पुलिस फोर्स वहां पर मौजूद रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने बिना किसी सूचना के अचानक ये बड़ी कार्रवाई की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इन्हें हटाने के लिए कार्रवाई करने की कोशिश की गई थी, लेकिन इस दौरान लोगों द्वारा पर धरना लगा दिया गया था। जिसके कारण निगम की टीम ऐसा नहीं कर पाई। जिसके बाद देर रात निगम टीम के द्वारा ये कार्रवाई की गई। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *