पंजाबः आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक और उनके पति को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो 

फिरोजपुरः  पंजाब विजिलेंस की तरफ से लगातर भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के चलते फिरोजपुर विजिलेंस की तरफ से पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को विजिलेंस आमंदन से ज्यादा मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस सरकार में फिरोजपुर देहाती से सतकार कौर विधायक रही थी और उसके बाद दोबारा कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से टिकट नहीं दी थी। जिसके बाद फिर उन्होंने हाल ही में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वहीं विजिलेंस की तरफ से आमदन से ज्यादा संपत्ति के मामले में दोनों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। सोमवार को पूर्व विधायका सत्कार कौर गहरी को उनके मोहाली घर से और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को फिरोजपुर घर से राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया है और दफ्तर में विजिलेंस की तरफ से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामलें में जब सतकार कौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा की मैं अब कुछ नहीं बोलूंगी।

वहीं एसएसपी फिरोजपुर विजीलेंस गुरमीत सिंह ने कहा की पूर्व विधायक सत्कार कौर गैरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गैरी के खिलाफ बेनामी संपत्ति बनाने की शिकायत आई थी। उसी मामले में जांच चल रही थी, लेकिन फिरोजपुर विजिलेंस विभाग ने पूर्व विधायक सत्कार कौर गैरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी के खिलाफ आमद से ज्यादा आय का मामला दर्ज कर इन दोनो को राउंडअप किया गया है। दोनों के खिलाफ आमदनी से ज्यादा संपत्ति को लेकर मामला दर्ज कर दोनो की गिरफ्तारी डाल दी गई है। विधायक सत्कार कौर गहरी को मोहाली से उनके घर से गिरफ़्तार किया है और उनके पति को आले वाला के घर से गिरफ़्तार किया गया है।

 विजिलेंस द्वारा पूर्व कांग्रेसी विधायक व मौजूदा भाजपा नेता सत्कार कौर गहरी और उनके पति जसमेल सिंह लाडी गहरी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और विजिलेंस की तरफ से पूरी कोशिश रहेगी कि दोनों पति-पत्नी को रिमांड पर लेकर उनसे और पूछताछ करें और उनके द्वारा अर्जित की गई बेनामी संपत्तियों के भी खुलासा करें। विजिलेंस ने कल दोनों पति-पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया था। कोर्ट में अभी सुनवाई जारी है। दोनों पति-पत्नी को सिविल जज अशोक कुमार चौहान की अदालत में पेश किया गया। जहां सत्कार कौर गहरी के पति जसमेल सिंह लाडी गहरी ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है उन्हें न्याय मिलेगा और इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है, अदालत उनके साथ न्याय करेगी। आदालत में जहां सुनवाई के लिए दोपहर बाद का समय रखा गया है। फिर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत फैसला करेगी कि सत्कार कौर और उनके पति को विजिलेंस के पास डिमांड पर भेजना है या फिर ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेजा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *