पंजाबः विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख 55 हजार रुपये ठगी मारने वाला काबू, देखें वीडियो

पठानकोटः शहर में विदेश जाने की चाहत में कई बार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण उनकी मेहनत की कमाई ठगों द्वारा ठग ली जाती है। ऐसा ही एक मामला शहर से सामने आया है। जिसमें पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जो कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे ठगी मारता था जिसके चलते पुलिस ने अब मिली शिकायत के चलते उसको काबू किया है जिसने करीब 10 लाख 55 हजार रुपये 4 लोगों से ठगी मारी थी।

जिसके चलते पुलिस ने मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है कि इसने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि उन्हें मिली शिकायत के चलते की विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोग ठगी का शिकार हुए हैं जिसके आधार पर उन्होंने कार्रवाई शुरू की और एक शख्स को 10 लाख 55 हजार रुपये ठगी करने के आरोप में काबू किया है फिलहाल पुलिस द्वारा इससे पूछताछ की जा रही है इससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *