Punjab News: झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक को मारा चाकू, देखें वीडियो

Written by

in

बलटाना : हमलावरों द्वारा युवक पर चाकू से हमला करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार काम से घर लौट रहे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। पीड़ित की पहचान चंदन सिंह( 23) के रूप में हुई है। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने युवक की पीठ पर चाकू मार दिया, चाकू उसकी रीढ़ की हड्डी में फंस गया था। घायल को उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में ले जाया गया है।

Click here to Watch Video

जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पीठ में चाकू फंसा हुआ है। पीड़ित के परिजनों ने बलटाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि चंदन बलटाना के राजिंद्र एन्क्लेव में पैकिंग का काम करता है। चंदन के छोटे भाई ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे उसका भाई काम से घर वापिस लौट रहा था।

इसी दौरान शराब की दुकान के पास कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे और वहां से निकल रहे उसके भाई ने उन्हें झगड़ने से रोका और इससे नाराज होकर उसके भाई को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। चंदन के भाई ने बताया कि चाकू उसकी रीढ़ की हड्डी में फंस गया और हमलावर घटनास्थल से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *