श्री राधे फाउंडेशन की ओर से गौशाला में गायों के लिए चारा वितरण

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: रविवार को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राधे फ़ाऊंडेशन द्वारा अम्ब के पक्का परोह में स्थित गोशाला में गऊ माता को चारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री राधे फाउंडेशन के मीडिया इंचार्ज अरुण कौशल ने बताया कि श्री राधे फाउंडेशन के संस्थापक स्वयम् पूरी , सदस्यों में नितिन, गोरव , मेहक , प्रिया आदि शामिल रहे। आगे उन्होंने बताया कि हमारी संस्था देशहित में समाजसेवा के साथ-साथ जिला ऊना के महाविद्यालयों में उन विद्यार्थियों की मदद करेंगी जो शिक्षा पर खर्च करने मे असमर्थ हैं।वहीं गत दिनों संस्था के कई सदस्यों द्वारा भटोली महाविद्यालय में हुए रक्तदान शिविर में भी रक्तदान किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *