पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, यूथ के उप-प्रधान ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ः चुनावों से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं आज कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब यूथ कांग्रेस के उप-प्रधान अक्षय शर्मा ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए इस्तीफे की कॉपी के साथ शेयर की है।उन्होंने लिखा कि उप प्रधान पंजाब यूथ कांग्रेस, पूर्व प्रधान पंजाब एन.एस.यू.आई. अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। 

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में भाजपा युवा मोर्चा के पद पर भी इंपोर्टिड कांग्रेसी नेता को बिठाए जाने की तैयारी चल रही है। कहा जा रहा है कि एन.एस.यू.आई से संबंधित बड़ा नेता भाजपा में आने की तैयारी कर रहा है और पार्टी उसे पंजाब में युवा मोर्चा की कमान देने के लिए लगभग तैयार है। बेशक अभी तक भाजपा के नेता इस नई डिवैल्पमैंट पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर रहे है, लेकिन सूत्र बताते है कि इस सबके लिए मैदान तैयार हो चुका है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *