लुधियाना के Police Commissioner Swapan Sharma ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना : आज रविवार को नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर IPS स्वपन शर्मा ने चार्ज लिया और मीडिया के रूबरू हुए। CP आफिस के विभिन्न दफ्तरों का उन्हें जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान में और तेजी लाई जाएगी। बड़े नशा तस्करों  व गैंगस्टर्स पर बड़े लेवल पर कार्रवाई की जाएगी।  इस दौरान स्वपन शर्मा ने कहा कि 10 साल बाद उन्हें लोगों के बीच आकर काम करने का मौका मिला है। विशेषकर 5 मुद्दों पर वह फोकस करेंगे।

CP स्वपन ने कहा कि पहला मुद्दा स्नेचिंग, हुल्लड़बाजी और सड़कों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाही करना है। दूसरा मुद्दा नशा पर नकेल डालना होगा। अभी तक नशों पर कंट्रोल करने के लिए क्या-क्या काम जिले में हुए है इसकी फीडबैक ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं बदलाव की जरूरत होगी, उन जगहों पर कुछ बदलाव भी किए जाएगा।

तीसरा मुद्दा है आर्गेनाइज क्राइम है। जो लोग फिरौती मांगते है, गैंगवार या हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं उन पर पुलिस एक्शन लेगी। चौथा बड़ा बदलाव पुलिस के सिस्टम में किया जाएगा। जहां कहीं कुछ गलत नजर आएगा वहां बिना देरी अधिकारियों में भी बदलाव किया जाएगा।

सीपी ने कहा कि पांचवां और आखरी मुद्दा जनसंपर्क को बढ़ाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को यह भरोसा दिलाया जाएगा कि पुलिस उनके साथ हर कदम पर है। लोग खुद आपराधिक गतिविधियों की पुलिस को सूचना दें, ताकि शहर को अपराध मुक्त किया जा सके। शर्मा ने कहा कि शरारती लोगों के लिए यह सख्त चेतावनी है कि या तो सुधर जाएं अन्यथा पुलिस की नजर से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि लुधियाना के सिविल अस्पताल की विशेष रूप से सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *