स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में छात्रों ने वेस्ट प्लास्टिक से बनाई सौंदर्यीकरण की चीजें 

ऊना/ सुशील पंडित :  राजकीय महाविद्यालय खड्ड  के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट में ‘स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत वेस्ट प्लास्टिक का पुनः इस्तेमाल करके उनका सौंदर्य करण  करके उन्हें एक नया रूप दिया और उपयोग में लाई जाने योग्य वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया l रितिका, तमन्ना, सोफिया, पायल ,अदिति, रिया ,अंजलि, गुरबख्श कौर, पुष्पेंद्र ,रूबी ,रक्षा, राहुल ,सागर ,मोहित ने पेन होल्डर ,कशिश, आंचल ने फ्लावर पॉट ,प्रिया, शिवानी ने फ्लावर बास्केट ,काजल,रानी ने अति सुंदर झूमर बनाया l इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश और आंचल ने, द्वितीय स्थान प्रिया और काजल सैनी ने, तृतीय स्थान शिवानी ,रितिका और मोहित ने हासिल किया l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास की प्रशंसा  की तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा ,राष्ट्र सेवा, का जज्बा तो विद्यार्थियों के अंदर पैदा करती ही है इसके साथ-साथ वह विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने कार्य भी करती है l इस अवसर पर प्रोफेसर रविराज ,प्रोफेसर मनीराम भी उपस्थित रहे l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *